देश

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा आयोजित “स्वस्थ पशुधन–समृद्ध किसान” में पहुंचेंगे सांसद नवीन जिन्दल

 

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा पशुपालन क्षेत्र में नई तकनीकों की दी जाएगी जानकारी

बिगनैनो कंपनी द्वारा पशुओं में अर्ली प्रेगनेंसी डिटेक्शन किट का किया जाएगा लाइव डेमो

कुरुक्षेत्र: 20 मार्च 2026। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में “नवीन अवसर, स्वस्थ पशुधन–समृद्ध किसान” कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग के सभागार में शनिवार को किया जाएगा । इस कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान एवं पशुपालक शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालन क्षेत्र में पशुओं के प्रेगनेंसी टेस्ट के पुराने प्रचलित तरीकों से होने वाले आर्थिक नुकसान से पशुपालकों का बचाव करना है ताकि उनकी आय को बढ़ाया जा सके और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जा सके। किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। उपरोक्त जानकारी देते हुए डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनका उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। फरवरी में पशुधन प्रदर्शनी में उन्होंने इस कार्यक्रम की घोषणा की थी ताकि पशुपालन से जुड़े लोगों की आय बढ़ाई जा सके। उन्होंने बताया कि गुजरात की बिगनैनो कंपनी और नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा पशुओं की अर्ली प्रेगनेंसी डिटेक्शन किट का लाइव डेमो किया जाएगा और बाद में इस किट का पशुपालकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि पशुओं के ड्राई पीरियड को कम किया जा सके।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button