रायगढ़

Raigarh: माता चंद्रघंटा की पूजा के बाद शुरु हुआ महाभंडारा

 

श्री राणी सती दादी सेवा समिति के महाभंडारा की सर्वत्र सराहना

रायगढ़। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन आज माता जगतजननी भवानी के तीसरे स्वरुप माता चंद्र घंटा की पूजा अर्चना श्रद्धा से भक्तों ने की। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की पूजा करने से भक्त को हर एक भय, रोग और दोष से मुक्ति मिलती है और शत्रुओं पर विजय मिल मिलती है साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
वहीं शहर में सर्वत्र चैत्र नवरात्रि महापर्व की खुशी माता के मंदिरों व श्रद्धालुओं में देखते ही बन रही है।

बूढ़ी माई मंदिर में पूजा – अर्चना – – नवरात्रि पर्व के तीसरे दिन शहर के सुप्रसिद्ध बूढ़ी माई मंदिर में श्री राणी दादी सेवा समिति की श्रद्धालु महिला सदस्यगण विगत चार वर्षों से चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महाभंडारा का आयोजन कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में कर रहे हैं। इस बार भी समिति अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल व सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से नवरात्रि महापर्व तक महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

सुशील मित्तल व राकेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ –
पहले व दिन महाभंडारा में दर्शन – पूजन करने आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं आज तीसरे दिन सभी सदस्यों ने माता भवानी के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा – अर्चना कर श्रृंगार किया। इसके पश्चात सुबह 10,30 बजे महाभंडारा का शुभारंभ हर्ष न्यूज डायरेक्टर व अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष सुशील मित्तल व अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने सपत्नीक आध्यात्मिक खुशनुमा माहौल में किया और माता के जयकारे से परिसर गुंजायमान हो गया। हर्ष न्यूज चैनल डायरेक्टर सुशील मित्तल व राकेश अग्रवाल ने धार्मिक इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए श्री राणी सती दादी सेवा समिति के सभी सदस्यों को बेहद बधाई दी ।

दोपहर तक चला महाभंडारा – – कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल ने कहा कि पावन नवरात्रि के पहले व दूसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता जगतजननी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। वहीं आज तीसरे दिन भी दोपहर तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। माता के आशीर्वाद से यह महाभंडारा पूरे नवरात्रि पर्व तक समिति के सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से चलेगा। इसी तरह दर्शन – पूजन करने आए श्रद्धालुगण भी बेहद खुश होकर दादी समिति के इस नेक पहल की सराहना कर रहे हैं और उनका कहना है कि समिति के कार्य अत्यंत ही प्रशंसनीय है। वहीं इस नौ दिवसीय महाभंडारा के आयोजन को सफल बनाने में दादी सेवा समिति की सभी सदस्यगण पवित्र मन से माता जगतजननी की सेवा में समर्पित हैं।







भव्यता देने में जुटे सदस्यगण – – नौ दिवसीय महाभंडारा आयोजन को भव्यता देने में कार्यक्रम संयोजिका आशा – सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल, सुभाष चिराग, संजय कालू सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button