देश

केरल के 11 और असम के 2 उम्मीदवारों की BJP ने की घोषणा, पढ़ें पूरी लिस्ट

Kerala और असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party ने अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में BJP ने केरल की 11 और असम की 2 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की है, जिससे चुनावी माहौल और गरम हो गया है। पार्टी की तरफ से रिलीज की गई लिस्ट दर्शाती है कि BJP ने केरल में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए सोच-समझकर प्रत्याशियों का चुनाव किया है। अलग-अलग इलाकों और सामाजिक वर्गों का ख्याल रखते हुए कैंडिडेट्स को मौका दिया गया है।

पुथुप्पल्ली से रवींद्रनाथ वाकथनम बने उम्मीदवार
BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की तरफ से जारी इस सूची में पीरूमेड सीट से वी. रथीश, मावेलिक्करा (एससी) से अजिमोन और पुथुप्पल्ली से रवींद्रनाथ वाकथनम को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, अडूर (एससी) से पंडालम प्रतापन, चिरायिनकीझु (एससी) से बी.एस. अनूप, तिरुवनंतपुरम से करमना जयन, चवरा से के.आर. राजेश, चडायमंगलम से आर.एस. अरुण राज, अरुविक्कारा से विवेक गोपन, नेय्यट्टिनकारा से एस. राजशेखरन नायर और कोवलम से टी.एन. सुरेश को टिकट दिया गया है।

विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम
पीरूमेड वी. –   रथीश
मावेलिक्करा (एससी) –   अजिमोन
पुथुप्पल्ली रवींद्रनाथ –   वाकथनम
अडूर (एससी) –  पंडालम प्रतापन
चिरायिनकीझु (एससी) बी.एस. –   अनूप
तिरुवनंतपुरम –   करमना जयन
चवरा के.आर. –   राजेश
चडायमंगलम –   आर.एस. अरुण राज
अरुविक्कारा-   विवेक गोपन
नेय्यट्टिनकारा-   एस. राजशेखरन नायर
कोवलम-    टी. एन. सुरेश
असम के दलगांव से कृष्णा साहा होंगे प्रत्याशी
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भी BJP ने 2 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने दलगांव से कृष्णा साहा, सिसिबरगांव के जीवन गोगोई को उम्मीदवार बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन दोनों नामों को मंजूरी दी है।

विधानसभा सीट प्रत्याशी का नाम
दलगांव –  कृष्णा साहा
सिसिबरगांव-   जीवन गोगोई
असम-केरल में 9 अप्रैल को वोटिंग

बता दें कि केरल और असम में एक चरण में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। दोनों राज्यों में 9 अप्रैल 2026 को वोट डाले जाएंगे और इसका परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button