अमिताभ बच्चन से मिले महेन्द्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर फोटो हुआ वायरल

0
41

Amitabh Bachchan & MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन से मिले. सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह धोनी और अमिताभ बच्चन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस को दोनों दिग्गजों की साथ तस्वीर खूब पसंद आ रही है. इस फोटो में महेन्द्र सिंह धोनी जींस और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. वहीं, अमिताभ बच्चन और महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा बीच में एक और शख्स दिख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें…

बहरहाल, सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह धोनी और अमिताभ बच्चन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों में गिने जाते हैं कैप्टन कूल…

गौरतलब है कि महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों में गिने जाते हैं. भारतीय टीम ने 28 साल बाद 2011 में महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में वनडे वर्ल्ड कप जीता. इससे पहले भारतीय टीम ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीता. बहरहाल, महेन्द्र सिंह धोनी तकरीबन 3 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. हालांकि, महेन्द्र सिंह धोनी अब भी आईपीएल में खेल रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया. इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल टाइटल जीता. महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 5 बार आईपीएल खिताब जीता है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here