ICC ने महिला टी20 विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा…पैनल में तीन भारतीय भी शामिल…

0
33

नई दिल्ली। ICC ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका में आगामी महिला टी20 विश्व कप (ICC Women T20I World Cup) के मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी। 13 सदस्यीय पैनल में सभी महिलाएं शामिल की गई हैं। माना जा रहा है कि आईसीसी की यह पहल मील का पत्थर साबित होगा।

बता दें कि शुक्रवार को ICC ने तीन मैच रेफरी और दस अंपायरों के पैनल की घोषणा की, जिसमें सात देशों के अधिकारी शामिल किए गए। इनमें, मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी (भारत), शैंड्रे फ्रिट्ज (दक्षिण अफ्रीका) और मिशेल परेरा (श्रीलंका) हैं।











 

इनको दी गई ऑन-फील्ड की जिम्मेदारी
ऑन-फील्ड और टीवी अंपायर सू रेडफर्न (इंग्लैंड), एलोइस शेरिडन (ऑस्ट्रेलिया), क्लेयर पोलोसाक (ऑस्ट्रेलिया), जैकलीन विलियम्स (वेस्टइंडीज), किम कॉटन (न्यूजीलैंड), लॉरेन एजेनबाग (दक्षिण अफ्रीका), अन्ना हैरिस (इंग्लैंड) होंगे। इसके अलावा वृंदा राठी (भारत), एन जननी (भारत) और निमाली परेरा (श्रीलंका) भी अंपायरिंग करती हुई दिखाई देंगी।

आईसीसी के एक बयान में कहा गया है कि इस पैनल का चयन शासी निकाय की “क्रिकेट में महिलाओं की भागीदारी को आगे बढ़ाने की रणनीतिक महत्वाकांक्षा” का हिस्सा था। आईसीसी के महाप्रबंधक क्रिकेट वसीम खान ने कहा, “महिला क्रिकेट हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ रहा है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए रास्ते बना रहे हैं कि अधिक महिलाओं को उच्चतम स्तर पर कार्य करने का अवसर मिले।

उन्होंने आगे कहा, यह घोषणा विश्व क्रिकेट में महिलाओं और पुरुषों को एक समान अधिकार दिलाने की कोशिश की गई है, इस इरादे से यह हमारी यात्रा की शुरुआत है, जहां पुरुषों और महिलाओं को हमारे खेल में समान अवसर मिलते हैं।”













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here