शाइनिंग इंडिया फाउंडेशन ने मानव सेवा की मिसाल पेश की: नवीन जिन्दल

शाइनिंग इंडिया फाउंडेशन ने कैथल को समर्पित किया जिले का पहला बड़ा शव वाहन
सांसद नवीन जिन्दल ने गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शव वाहन चालक को चाबी सौंपी
कैथल, 27 जनवरी। शाइनिंग इंडिया फाउंडेशन द्वारा जिले में पहला बड़ा शव वाहन बनवाकर सांसद नवीन जिन्दल के हाथों से मानव सेवा को समर्पित कराया गया। इस मानवीय पहल के तहत संस्था के पदाधिकारियों ने स्वयं अपने खर्च पर इस शव वाहन को तैयार करवाया, ताकि जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि शाइनिंग इंडिया फाउंडेशन ने मानव सेवा की मिसाल पेश की है। फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं और जरूरतमंदों को बड़ी राहत पहुंचाते हैं।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन गौरव मित्तल, प्रधान देवेंद्र गोयल, महासचिव डॉ. विजय कंसल, उप प्रधान निशांत खुरानिया सहित राजन वाल, संदीप चौधरी, जयदीप चौधरी, दीपक अग्रवाल, साकेत मंगल, अश्वनी शोरेवाला, प्रवीण गुप्ता, प्रवीन जैन, शिवनारायण गोयल। और डॉ. सत्येंद्र गर्ग सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत रमन पुरी, डीएसपी सुशील कुमार, डीएसपी बीरभान तथा चेयरपर्सन सुरभि गर्ग भी मौजूद रहीं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि शाइनिंग इंडिया फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई यह सेवा पूरी तरह से जनहित को ध्यान में रखकर की गई है। उन्होंने कहा कि यह शव वाहन जरूरत पड़ने पर आमजन के लिए उपलब्ध रहेगा, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को सम्मान और सुविधा के साथ संपन्न किया जा सकेगा।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






