छत्तीसगढ़

रायपुर के युवक की धमतरी जलाशय में मौत, 20 घंटे की मशक्कत के बाद लाश बरामद

धमतरी। मगरलोड थाना क्षेत्र के नरहरा जलाशय में 22 वर्षीय तोरण नायक की पानी में डूबने से मौत हो गई। रायपुर के कोटा इलाके का यह युवक दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था, लेकिन नहाते समय पैर फिसलने से 20 फीट गहरी खाई में गिर गया और जलाशय में समा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मगरलोड थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेकिन रात के अंधेरे के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा। सोमवार सुबह फिर बड़े स्तर पर खोज अभियान चलाया गया और लगभग 20 घंटे की कोशिशों के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।

इस घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तोरण नायक अचानक फिसल गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button