विश्व के अनोखे जादूगर आनंद का विस्मयकारी माया लोक रायगढ़ में 17 जनवरी से, गोपी टॉकीज में होगा शो… शो शुरू करने से पहले वे रोमांचक चमत्कारिक बाइक रैली निकालेंगे शहर में कल

0
25

रायगढ़। दुनिया के मशहूर जादूगर आनंद के एकदम नए जादुई इंद्रजाल से रायगढ़ वासी फिर एक बार रूबरू होंगे। उनके जादुई शो का शुभारंभ 17 जनवरी से गोपी टॉकीज रायगढ़ में होगा। शुभारंभ 17 जनवरी को शाम 6 बजे होगा, इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 3 बजे एवं शाम 6 बजे से होंगे।

शो शुरू करने से पहले वे रोमांचक चमत्कारिक बाइक रैली के माध्यम से भी लोगों के सामने होंगे। 16 जनवरी को जादूगर आनंद और उनकी टीम चमत्कारिक बाइक के साथ शहर की सड़कों पर ड्राइव में निकलेंगे। विदित हो कि इंदौर से भोपाल के बीच आंखों पर पट्टी बांधकर 3 घंटे का सफर पूरा करने का विश्व रिकॉर्ड बन चुका है।
अपने इंद्रजाल के बारे में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जादूगर आनंद ने दावा किया कि रायगढ़ वासी जादुई शो देखकर चमत्कृत हो जाएंगे। इससे पूर्व चमत्कारिक बाइक शो भी यादगार होगा।











दुनिया में जिस शहर में यह जांबाज आइटम दिखाया गया है वहां के लोग आश्चर्यचकित रह गए। जादूगर आनंद के नाम पर यह विश्व कीर्तिमान है। 36 देशों में 36000 से ज्यादा शो भी अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है। 300 किलोमीटर दूर बैठे व्यक्ति से टेलीपैथी से बात करना भी अपने आप में अनूठा शो है जो विश्व कीर्तिमान में दर्ज है। जादूगर आनंद ने बताया कि इस बार के शो में अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध जादूगर हैरी हुडनी का व्हाटर आइटम भी शामिल है। इसके साथ ही मैजिक फोल्ड डेंस, डिवाइन मैजिक लव, बाहुबली 2, टॉल स्टोरी, बरमुला ट्रेगिल, गिलोटिन, फिलोटिंग हेड बॉडी इजिप्शन प्रिंश सहित करीब 40 मैजिक आइटमों से सजा होगा मैजिक शो।

आनंद ने बताया कि इस बार भी रायगढ़ के निवासियों को जादू के सारे आइटम दिखा देना चाहते हैं उन्होंने कहा कि पूरे आइटम ढाई घंटे में दिखाना संभव नहीं है इस कारण उन्होंने तय किया कि इस बार जादू के कई आइटम बदलते रहेंगे। उद्देश्य है पहली बार में रायगढ़ वासियों को अपनी कलाकार संपूर्ण ऊर्जा दिखाएंगे। मैजिशियन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जादूगर आनंद को वर्ष 2021 में बेंगलुरु विश्वविद्यालय से मानद डाक्टरेट उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया है। जादू को भारतीय ललित कला का अभिन्न हिस्सा मानने वाले जादूगर अपनी जादू शो को रूढ़ियों अंधविश्वास के खिलाफ एक आंदोलन मानते हैं।













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here