वार्ड क्रमांक 27 उपचुनाव: सुबह 9 बजे से मतगणना प्रक्रिया प्रारम्भ

0
25

रायगढ़ टॉप न्यूज 12 जनवरी2023/ नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2023-23 में नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड 27 में 9 जनवरी को हुए मतदान की गिनती आज सुबह 9 बजे पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम रायगढ़ में शुरू हो गई है।

आपको बतादें की वार्ड क्रमांक 27 में हुए उप चुनाव में कांग्रेस भाजपा सहित पांच प्रत्याशी मैदान में थे। उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत  55.16  रहा। जिसमें कुल 1739 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें कुल पुरूष मतदाताओं की संख्या 850 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 889 रही। ज्ञात हो कि नगर निगम वार्ड क्रमांक 27 में कुल 3153 मतदाता है। जिनमें 1586 पुरूष मतदाता एवं 1567 महिला मतदाता है।











इस चुनाव में भाजपा से सरिता राजेन्द्र ठाकुर, कांग्रेस से रानी अशोक सोनी, जोगी कांग्रेस से रोमा राय, बसपा से प्रेम कुमारी इन्नोसेन्ट कुजूर तो वही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में योगेश्वरी कुर्रे चुनाव मैदान में थीं। अब से कुछ ही देर में मतगणना पूरी हो जायेगी और प्रत्याशियों का भाग्य सामने आ जाएगा।













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here