रायगढ़ टॉप न्यूज 10 जनवरी। कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवको को ठोकर मार दी। इस घटना में एक युवकी की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं दूसरा घायल हो गया है। इस संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार मृतक व घायल दोनों कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र के पुटकापुरी के रहने वाले थे और किसी काम से रायगढ़ की ओर आ रहे थे तभी कोतरा रोड फाटक के पास अज्ञात वाहन ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतरा रोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं घायल युवका का भी उपचार कराया। मामले में पुलिस घटना कारित वाहन की तलाश में जुट गई है ।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-1-copy.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-scaled.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.21.09-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-1.14.55-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/03/gifmaker_me-2.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/piyush-final-1.jpg)