रायगढ़ टॉप न्यूज 21 जनवरी। जिले के पिकनिक स्पॉट राम झरना के पार्किंग से बाइक चोरी का मामला सामने आया है यहां अज्ञात चोरों ने पार्किंग में खड़ी दो मोटरसाइकिल को चोरी कर रफूचक्कर हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शैलेश कुमार पटेल पिता राजेश पटेल निवासी ग्राम मौहापाली थाना खरसिया ने थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह 14.01.2023 को करीबन 11 बजें भूपदेवपुर राम झरना अपने मोटर सायकल HF डिलक्स CG-13 UE-9382 चेचिस नं MBLHA11AEE9F22175 में अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने आया हुआ था और अपने मोटर सायकल को पार्किंग में खडा करके कुछ दूर आगे में पिकनिक मनाने चले गए उसके बाद वापस करीबन शाम 05 बजें अपने मोटर सायकल के पास आकर देखा तो मोटर सायकल नही था कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-1.11.28-AM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170406_043-1024x854-11389520230115284175.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/gifmaker_me.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240424-WA0003.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170417_261-1024x8546406818859018474244-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240128-WA0014.jpg)
इसी तरह राम प्रसाद रौतिया पिता सुनाउ राम रौतिया निवासी ग्राम बानीपाथर ने भी भूपदेवपुर में शिकायत दर्ज करायी है कि वही भी 14.01.2023 को ग्राम भूपदेवपुर राम झरना अपने मोटर सायकल HF डिलक्स CG-13 UD-3417 चेचिस नं MBLHA11AEE9F37921 में अपने साथियों के साथ पिकनीक मनाने आया हुआ था अपने मोटर सायकल को पार्किंग में खडा करके कुछ दूर आगे में पिकनीक मनाने चला गया उसके बाद वापस करीबन शाम 05 बजें अपने मोटर सायकल के पास आकर देखा तो मोटर सायकल नही था। उसकी भी बाइक किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी।
भूपदेवपुर पुलिस दोनों ही मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-1-copy.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-scaled.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.21.09-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-1.14.55-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/03/gifmaker_me-2.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/piyush-final-1.jpg)