Raigarh News: श्रीराम कथा महोत्सव से बह रही भक्ति की बयार, श्रोताओं की उमड़ रही भीड़

0
28

रायगढ़ टॉप न्यूज 22 जनवरी । शहर के शिवनगर बांझीनपाली रायगढ़ में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है। यहां चल रहे 10 दिवसीय विशाल श्री राम कथा महोत्सव के चलते पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में डूबा हुआ है। राम कथा सुनने जहां हजारों श्रृद्धालु उमड़ रहे हैं। कथा के चलते गांव का माहौल धर्ममय बना हुआ है।
शहर के शिवनगर बांझीनपाली रायगढ़ में श्री राम कथा महोत्सव 15.01.2023 से 24.01.2023 के आयोजन किया जा रहा है जिसकेअंतर्गत दिनांक 21.01.2023 अयोध्या दशरथगढी से आये हुए व्यास आचार्य अंर्तराष्ट्रीय कथा व्यास परमपूज्य श्री देवेन्द्र पाठक जी महाराज के 7वे दिन के रामकथा महोत्सव मे श्रीराम जानकी विवाह का आयोजन किया गया। जिसमे राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चारो भाइयो की विवाह की मनोहर झांकी की प्रस्तुती समिति के सदस्यो के द्वारा किया गया। व्यास आचार्य अंर्तराष्ट्रीय कथा व्यास परमपूज्य श्री देवेन्द्र पाठक जी महाराज के कथा सुनने के लिए प्रतिदिन लोगो की संख्या बढती जा रही है जिसके कारण कथा पंडाल के बाहर भी हजारों की संख्या मे लोग घंटो खडे होकर कथा का आंनद ले रहे है।























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here