रायगढ़। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 गोबर्धनपुर में आज दोपहर को उस वक्त बवाल मच गया जब एक वर्ग विशेष के कब्रस्तान में लोगो ने जेसीबी मशीन से समतलीकरण करते देखा। बताया जा रहा है कि कब्रस्तान में कब्रो को भी तोड़ फोड़ दिया गया। इसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों ने समतलीकरण कार्य को रुकवाया और जेसीबी को भो रोक लिया। वही कब्र को तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने के कारण जेसीबी चालक व जमीन को समतलीकरण कराने वाले कालोनाईजर पर कार्रवाई करने के लिये 112 वाहन को सूचना दी लेकिन काफी देर तक 112 वाहन के नही पहुचने पर चक्रधर नगर थाने में फोन से सूचना दी गई लेकिन रसूखदार कालोनाईजर के खिलाफ कार्रवाई करने पुलिस नही पंहुची।
इससे गोवर्धनपुर के रहवासियों का सब्र का बांध टूट गया और वे जेसीबी वाहन को लेकर एसपी कार्यालय पंहुचे। गोवर्धनपुर के रहवासियों को कहना है कि बरसो से वे अपने पूर्वजों की मृत्यु होने पर वहां दफनाते आ रहे है। वही जमीन पर कब्जा करने की नीयत से बनी हुई कब्रो को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। यदि इस मामले में कार्रवाई नही होती है तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-1.11.28-AM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170406_043-1024x854-11389520230115284175.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/gifmaker_me.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240424-WA0003.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170417_261-1024x8546406818859018474244-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240128-WA0014.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-1-copy.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-scaled.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.21.09-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-1.14.55-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/03/gifmaker_me-2.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/piyush-final-1.jpg)