Raigarh News : नावापाली बना आस्था और भक्ति का केंद्र, भगवान नवलेश्रर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान के भव्य नगर भ्रमण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

0
76

रायगढ़ टॉप न्यूज 18 जनवरी 2023/ इन दिनों ग्राम नावापाली श्रद्धा भक्ति का केंद्र बना नजर आ रहा है।पूर्व मंत्री एवम विधायक स्वर्गीय डॉक्टर शक्राजीत नायक की स्मृति में उनकी मंशानुरूप नवनिर्मित नवलेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन संपन्न किया जाना है।आयोजित कार्यक्रम के चौथे दिवस यज्ञ पीठ पर विधायक प्रकाश नायक,जिला पंचायत सद्स्य कैलाश नायक सहित सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विधिविधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भगवान शिव एवम माता पार्वती की प्रतिमा को सुसज्जित वाहन में नगर भ्रमण कराया गया।जिसमे करमा नृत्य दल के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण झूमते नाचते भोले की भक्ति में लीन नजर आए।

 











उत्सव का माहौल,हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था
गौरतलब हो कि ग्राम नावापाली में आयोजित भगवान नवलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 5 दिवस तक आयोजित किया जाना है।जिसमे आयोजन के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा समपन्न हुआ।जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित हुए।वही कार्यक्रम के चौथे दिन नगर भ्रमण का आयोजन संपन्न हुआ।जहा कल कार्यक्रम के अंतिम दिवस प्राण प्रतिष्ठा एवम अभिषेक समारोह सहित भव्य भंडारे का आयोजन होगा।बताना लाजमी होगा कार्यक्रम के प्रारंभ से ही रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ हेतु भोजन व्यवस्था की जा रही है।जिसे तैयार करने ग्राम नावापाली के ग्रामीणों द्वारा श्रम दान भी किया जा रहा है।इसके साथ ही इस अवसर पर ग्राम में मेले का भी आयोजन किया गया है।जहा रोजाना हजारों की संख्या में जिले ही नही अपितु अन्य राज्यो एवम जिले से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में ग्राम नावापाली में जुट रहे है।

जनप्रतिनिधी भी पहुंच रहे भगवान नवलेश्वर के दर्शन करने
विदित हो कि रोजाना जहा बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्राम नावापाली भगवान नवलेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में शामिल हो रहे है।वही जनप्रतिनिधि भी भगवान के दर्शन करने पहुंच रहे है।पूर्व में जहा संसदीय सचिव एवम बिपाईगढ़ विधायक चद्रदेव राय ग्राम नावापाली पहुंचे थे।तो वही कुनकुरी विधायक यू डी मिंज ने भी भगवान के दरबार में मत्था टेका।इसी क्रम में महापौर,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित कांग्रेस के अन्य जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों की लगातार उपस्थिति बनी हुई है।













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here