Raigarh News: खरसिया एसडीएम अभिषेक गुप्ता को राज्य सरकार ने किया एकतरफा पदमुक्त.. 17 माह बाद भी रिलीव नहीं हुए तो खरसिया एसडीएम को हटा दिया

0
29

रायगढ़. खरसिया एसडीएम अभिषेक गुप्ता को राज्य सरकार ने एकतरफा पदमुक्त कर दिया है। दरअसल सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 सितंबर को राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का ट्रांसफर किया था। इसमें अभिषेक गुप्ता का ट्रांसफर रायगढ़ से राजनांदगांव किया गया था। जिला प्रशासन के अफसरों ने गुप्ता रिलीव नहीं किया। ट्रांसफर लिस्ट जारी होने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बार-बार पत्र लिखा, लेकिन अभिषेक को रिलीव नहीं किया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा ने शुक्रवार को सख्त आदेश जारी किया है। गुरुवार को सीधे आदेश जारी कर ज्वाइंट कलेक्टर अभिषेक गुप्ता को कार्यमुक्त कर दिया है। शासन ने आदेश जारी किया है। रायगढ़ कलेक्टर से पूछा भी है कि आखिर किन परिस्थितियों में एसडीएम को रिलीव नहीं किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने जो आदेश जारी किया है, उसमें रिलीव नहीं करने को लेकर गहरी नाराजगी भी जताई है।











इस पत्र में आचरण को सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन बताया है। सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। गुप्ता को राजनांदगांव में ज्वाइनिंग देकर इसकी सूचना सामान्य प्रशासन विभाग को देने कहा है। खरसिया एसडीएम गुप्ता 5 साल से अधिक समय से जिले में हैं। अभिषेक पहले भी खरसिया एसडीएम रह चुके थे। खरसिया अनुविभाग खाली होने के बाद जिले के एसडीएम इधर से उधर किए जा सकते हैं।













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here