रायगढ़, 2 फरवरी 2023/ राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रायगढ़ जिले में संचालित सभी 03 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 01 फरवरी 2023 से संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध हो गई है। ज्ञात है कि पहले सिर्फ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा में ही यह सुविधा थी। लेकिन अब गांधीनगर एवं इंदिरानगर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल के सहयोग में 1 फरवरी से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर एवं इंदिरानगर में सामान्य प्रसव सफलता पूर्वक हुई जिसमें जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-1-copy.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-scaled.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.21.09-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-1.14.55-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/03/gifmaker_me-2.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/piyush-final-1.jpg)