रायगढ़ टॉप न्यूज 28 जनवरी 2023। आज दोपहर थाना तमनार में बंसल एसोसिएट कंपनी के सुपरवाइजर राजेंद्र यादव थाना तमनार आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि हमारी कम्पनी की गाडी ग्राम कोसमपाली SECL माइंस में चल रही है । वाहनों से आए दिन डीजल की चोरी की शिकायतें है । कल दिनांक 27.01.2023 को रात्रि लगभग 10 बजे पोकलेन आपरेटर उपेन्द्र यादव एवं डम्फर ड्रायवर रविन्द्र यादव के द्वारा वाहन से डीजल चोरी कर ग्राम टिहलीरामपुर के मनोज भगत एवं मक्कर भगत को बेचते हुए रंगे हाथ पकड़े । चोरी की रिपोर्ट थाना तमनार में किये जाने पर डीजल चोर एवं खरीददार पर धारा 379,34,411 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे एवं हमराह स्टाफ द्वारा आरोपियों से डीजल लगभग 50 लीटर है, कीमती लगभग 5000 रूपये का बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । माल मुल्जिम पतासाजी कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी. पी. बंजारे, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, परसमणि बेहरा और आरक्षक भूपेश राठिया की प्रमुख भूमिका रही है ।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-1.11.28-AM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170406_043-1024x854-11389520230115284175.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/gifmaker_me.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240424-WA0003.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170417_261-1024x8546406818859018474244-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240128-WA0014.jpg)
गिरफ्तार आरोपी-
(1) उपेंद्र यादव पिता सुधन यादव 23 साल निवासी घरटिया थाना विश्रामपुर जिला पलामू झारखंड हाल मुकाम डोंगामौहा थाना तमनार जिला रायगढ़
(2) रविंद्र यादव पिता तुलसी यादव उम्र 23 साल निवासी बागमरा थाना छतरपुर जिला पलामू झारखंड हाल मुकाम झिंकाबहाल थाना तमनार जिला रायगढ़
(3) मनोज तिर्की पिता श्याम तिर्की 23 साल उम्र निवासी ग्राम टिहलीरामपुर थाना तमनार
(4) मक्कर भगत पिता समारू भगत 21 साल टिहलीरामपुर थाना तमनार जिला रायगढ़डंपर और पोकलेन ऑपरेटर डीजल चोरी कर बेचते पकड़े गए….
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-1-copy.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-scaled.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.21.09-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-1.14.55-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/03/gifmaker_me-2.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/piyush-final-1.jpg)