Raigarh News: वार्ड क्रमांक 27 में उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस का डोर टू डोर जनसंपर्क

0
29

रायगढ़ टॉप न्यूज 7 जनवरी। वार्ड क्रमांक 27 में होने वाले उपचुनाव को लेकर विधायक प्रकाश नायक के मार्गदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रानी अशोक सोनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है।शनिवार को भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिवस सैकडो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों द्वारा जोर शोर से कांग्रेस के पक्ष में घर घर पहुंचकर चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद मांगा गया।विदित हो कि पूर्व पार्षद के निधन उपरांत वार्ड क्रमांक 27 लम्बे समय से पार्षदविहीन रहा।नतीजन वार्ड में विकास कार्य भी प्रभावित रहा।वही अब एक बार फिर 9 जनवरी को वार्ड पार्षद हेतु उपचुनाव सम्पन्न होना है।जिसे लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता वार्डवासियों को वार्ड में विकास कार्यों का हवाला दे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने निवेदन कर रहे है।वही कांग्रेसी प्रत्याशी को इस सघन जनसंपर्क के दौरान अपार जनसमर्थन मिल रहा है।जिसे लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह नजर आ रहा है।











इनकी रही उपस्थिति
वार्ड क्रमांक 27 के उपचुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिवस विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवम कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से श्रीमती जानकी अमृत काटजू, जयंत ठेठवार,अनिल शुक्ला,शाखा यादव,विकास ठेठवार,संदीप अग्रवाल,चंद्रशेखर चौधरी,उपेंद्र सिंह,आशीष जायसवाल,आशीष शर्मा,आशीष चौबे, मदन महंत,राकेश तालुकदार,गोलू जायसवाल,आशीष यादव,सौरभ अग्रवाल,संजय देवांगन,रमेश भगत,मुरारी भट्ट,विजय यादव,रत्थू जायसवाल,अमृत काटजू,आरिफ हुसैन,वकील अहमद, भरत तिवारी,लक्ष्मण महिलाने,रितेश सिंह,शकील अहमद,सैय्यद इम्तियाज,संजय चौहान,दुष्यंत देवांगन,रिंकी पांडे, संयुक्ता सिंह,अरुणा मेश्राम,पिंकी विमल यादव,सपना सिदार,रंजना पटेल, लता खुटे,विजय यादव,लोकेश देवांगन,रतिराम यादव,पिंटू शर्मा, नाहिद अख्तर,अल्ताफ खान,सोनू पुरोहित, दीन निराला, सुजय राय सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here