रायगढ़ कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का हुआ गठन…शिबू मिश्रा अध्यक्ष तो अनिल बाजपेयी को दी गई उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी…

0
31

रायगढ़ टॉप न्यूज 23 जनवरी। 22 जनवरी रविवार को रायगढ़ कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की आवश्यक बैठक रखी गई थी, जिसमें काफी विचार करने के बाद समाज के विभिन्न पदों पर सभी को जिम्मेदारी दी गई। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए दया सागर मिश्रा (शिबू), उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल बाजपेयी, सचिव पद के लिए अखिलेश बाजपेयी, सह-सचिव पद के लिए चंद्र किशोर बाजपेयी (सोमू) को, कोषाध्यक्ष पद के लिए धरणीधर बाजपेयी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी कमल कान्त दीक्षित, मीडिया प्रभारी निलेश मिश्रा (सन्नी मिश्रा), कार्यकारिणी सदस्य में दयानंद अवस्थी, नीरज दीक्षित, राजेन्द्र दीक्षित, सुरेश शुक्ला, राकेश शुक्ला, दशरथ दीक्षित, विवेक बाजपेई, सुरेश दीक्षित, विकास त्रिपाठी, राजेश तिवारी को एक मत होकर तय किया गया, एवं समस्त पदाधिकारी को कान्यकुब्ज समाज के गणमान्य सदस्य को बधाई दिया।













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here