रास्ते से गुजर रहे मंत्री उमेश पटेल का काफिला घटनास्थल पर रुका और घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
वेदांता कोल साइडिंग कुनकुनी के पास की घटना
रायगढ़ टॉप न्यूज 18 जनवरी। हादसे का डगर कहे जाने वाले रायगढ़-खरसिया हाईवे में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तीन लोगों की अकाल मौत से यह सड़क खून से लाल हो गया है। जानकारी मिली है कि आज शाम करीब 6 बजे वेदांता कोल साइडिंग कुनकुनी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक में 4 लोग सवार थे। घायल व्यक्ति को चपले अस्पताल के भर्ती किया गया लेकिन हालत नाजुक होने के कारण रायगढ़ अस्पताल में रिफर करने की तैयारी की जा रही है।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-1.11.28-AM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170406_043-1024x854-11389520230115284175.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/gifmaker_me.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240424-WA0003.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170417_261-1024x8546406818859018474244-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240128-WA0014.jpg)
जिस दौरान हादसा हुआ उसी समय दौरा कार्यक्रम से मंत्री उमेश पटेल वापस लौट रहे थे हादसे की सूचना पर उन्होंने तत्काल गाड़ी रोककर घायलों को चपले अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टरों को जरूरी निर्देश दिए। खरसिया पुलिस मौके पर मौजूद है मृतकों और घायल के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-1-copy.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-scaled.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.21.09-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-1.14.55-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/03/gifmaker_me-2.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/piyush-final-1.jpg)