Raigarh News रायगढ़ 14 जनवरी। शहर के सिद्धि विनायक कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने स्कूटी सवार दो युवको को जोरदार ठाकर मार दी। इस घटना में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी बोलेरो चालक ने इनता जोर से ठोकर मारी की स्कूटी चालक काफी दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वही स्कूटी के पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक का नाम खेम यादव, उम्र 25 साल, निवासी सिद्धि विनायक कालोनी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जो व्यक्ति घायल हुआ है वह लिफ्ट मांग कर आ रहा था।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-1.11.28-AM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170406_043-1024x854-11389520230115284175.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/gifmaker_me.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240424-WA0003.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170417_261-1024x8546406818859018474244-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240128-WA0014.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-1-copy.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-scaled.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.21.09-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-1.14.55-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/03/gifmaker_me-2.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/piyush-final-1.jpg)