रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ आरपीएफ ने ट्रेवल्स एजेंट के यहां मारा छापा, 68 हजार रुपए के साथ 17 नग रेलवे ई टिकट बरामद कर किया गिरफ्तार

रायगढ़। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पोस्ट रायगढ़ की विशेष टीम ने रेलवे के अवैध तत्काल और अन्य टिकट बनाते हुए मुखबिर की पुख्ता सूचना पर एक ट्रेवल्स एजेंट के शाप मे दबिश देकर हजारों की ई टिकट के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। उसके विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत कार्यवाही की है आरपीएफ् रायगढ़ की इस कार्यवाही टिकट दलालो मे हड़कंप मच गया है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पोस्ट रायगढ़ मे पदस्थ निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि दिनांक 11 नवम्बर 2024 को उनके निर्देशन में उप अखिल सिंह हमराह बल सदस्यों प्र.आ. 0600854 संजीव राय तथा आरक्षक 1400305 एम.के. मीना के साथ मुखबीर सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस थाना सिटी कोतवाली के सहयोग से गौरी शंकर मंदिर रोड में स्थित अनमोल ट्रैवल्स नामक दुकान में रेलवे टिकट के अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों केे विरूद्ध कार्यवाही हेतु समय-12ः00 बजे दबिश दिया गया। उक्त दुकान में दुकान संचालक का नाम पूछने पर उसने अपना नाम व पता *अनमोल अग्रवाल, पिता- विजय अग्रवाल, उम्र-24 वर्ष, पता -वार्ड न. 20, थाना-सिटी कोतवाली,* जिला-रायगढ़ (छ.ग.) बताया। रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में पूछताछ करने एवं इलेक्ट्रॉनिक सामानों का जांच हेतु नोटिस दिया गया एवं उक्त दुकान संचालक से सहमति प्राप्त कर दुकान में रखे मोबाइल समसंग A22 को जांच किया गया जिसमें अनमोल अग्रवाल के द्वारा एक पर्सनल यूजर आई.डी. क्रमांक- *Nagrawal0000* से कुल 17 नग (past) कुल कीमत लगभग *68410/- रूपये* का बनाना पाया गया। उक्त 17 नग रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में वैध अनुज्ञप्ति पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि किसी प्रकार का वैध अनुज्ञप्ति नहीं है। वह लगभग 01 वर्ष से रेलवे ई-टिकट का व्यापार कर रहा है और ग्राहकों के मांग पर प्रत्येक टिकट में *200 रूपये* अतिरिक्त चार्ज कमीशन के रूप में लेकर टिकट बनाना बताया। उक्त टिकट को बनाने के लिए अपने कर्नाटका बैंक, ब्रांच-रायगढ़ के खाता क्रमांक 661250010175900 तथा स्टेट बैंक आफ इंडिया, ब्रांच-रायगढ़ के खाता क्रमांक 40497155711 का प्रयोग कर टिकट बनाना बताया। प्रथम द्रष्टया दुकान संचालक अनमोल अग्रवाल को रेल ई-टिकटों के अवैध व्यापार में संलिप्त पाये जाने पर दुकान संचालक अनमोल अग्रवाल का अपराध संस्वीकृति उपस्थित गवाहों के समक्ष दर्ज किया गया तथा 17 रेल ई-टिकट तथा सुसंगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जप्ती पत्र बनाकर जप्त किया गया। मौका पंचनामा तथा नजरी नक्षा तैयार कर आरोपी अनमोल अग्रवाल को जप्त सम्पत्ति सहित पोस्ट लाकर प्रभारी निरीक्षक के आदेशानुसार उक्त व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1794/2024 दिनांक 11 नवम्बर् 2024 धारा 143 रेलवे अधिनियम दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button