रायगढ़

Raigarh News: निधि परिवहन सुविधा केन्द्र में मैट्रिमोनी साइट के नाम पर ठगी का अड्डा, पुलिस ने मारी रेड

एसएसपी बोले- ‘शादी का झांसा देकर लोगों से वसूले जाते थे पैसे’

लड़कियां देती थीं शादी का झांसा, छोटी-छोटी रकम से शुरू होती थी ठगी
एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं मौके पर
रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा

रायगढ़ टॉप न्यूज, 13 अप्रैल। शहर में मैट्रिमोनी साइट के नाम पर संगठित रूप से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में दरोगा पारा स्थित निधि परिवहन सुविधा केन्द्र पर रेड की गई, जहाँ लोक सेवा केंद्र के नाम पर मैट्रिमोनी साइट चलाकर लोगों से ठगी की जा रही थी।

ग्राहक सेवा केंद्र के नाम पर चल रहा था ठगी का धंधा
सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना साइबर सहित पुलिस की टीम ने बुढ़ी माई मंदिर रोड, दरोगा पारा स्थित निधि परिवहन केंद्र पर यह कार्रवाई की। एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं मौके पर मौजूद थे।

लड़कियां करती थीं ग्राहकों को इंगेज, शादी का झांसा देकर ऐंठते थे पैसे
एसएसपी ने बताया कि इस केंद्र में कुछ लड़कियां ग्राहकों को इंगेज करके रखती थीं और उन्हें शादी का झांसा दिया जाता था। शुरुआत में छोटी-छोटी रकम से ठगी शुरू होती थी, फिर धीरे-धीरे बड़ी रकम वसूले जाते थे। इस तरीके की कई शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

संचालक से पूछताछ जारी
पुलिस ने केंद्र के संचालक कपिल गर्ग को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, पुलिस इस मामले में और अधिक जांच कर रही है कि इस गिरोह से अब तक कितने लोग ठगे गए हैं और कितने लोग इस ठगी के नेटवर्क से जुड़े हैं।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button