एक हफ्ते बाद PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी: गुवाहाटी-कोलकाता के बीच दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर, 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस भी आएंगी!

नई दिल्ली/गुवाहाटी: भारतीय रेलवे इस साल इतिहास रचने जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को गुवाहाटी और कोलकाता के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से हरी झंडी दिखाकर चलेगी और कामाख्या से हावड़ा जंक्शन तक 6 दिन नियमित सेवा प्रदान करेगी।
रेल मंत्री ने बताया कि सिर्फ वंदे भारत स्लीपर ही नहीं, बल्कि 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस भी लॉन्च की जाएंगी। इनकी सेवाएं 17 और 18 जनवरी 2026 से शुरू होंगी। यह साल भारतीय रेलवे के लिए तकनीकी और इनोवेशन के बदलाव का साल साबित होने वाला है, जिसमें AI और स्टार्टअप सहयोग का बड़ा रोल होगा।
रेलवे में टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप का कनेक्शन
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक नया स्ट्रक्चरल तरीका अपनाया जाएगा। इसके तहत स्टार्टअप और इनोवेटिव दिमाग रेलवे से जुड़ सकेंगे। इसके लिए टेक्नोलॉजी इनोवेशन पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा। रखरखाव और संचालन में AI का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा।
वंदे भारत स्लीपर – सुविधाएँ और किराया
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 1000 किलोमीटर से अधिक लंबी दूरी के लिए डिजाइन किया गया है। थर्ड एसी का शुरुआती किराया ₹2,300, सेकेंड एसी ₹3,000 और फर्स्ट AC ₹3,600 रखा गया है। ट्रेन एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम और वर्ल्ड-क्लास स्लीपर कोच से लैस है।
30 दिसंबर को ट्रेन का ट्रायल रन कोटा-नागदा रेलवे ट्रैक पर किया गया था। ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ते हुए साबित किया कि तेज रफ्तार के बावजूद इसमें आराम और सुरक्षा का कोई समझौता नहीं है। लोको पायलट ने चार ग्लास पानी रखे, और इतनी रफ्तार के बावजूद पानी नहीं छलका।
रेल मंत्री ने बताया कि आमतौर पर गुवाहाटी-हावड़ा हवाई किराया ₹6,000 से ₹8,000 तक होता है, कभी-कभी ₹10,000 तक भी पहुँच जाता है। वहीं वंदे भारत स्लीपर में थर्ड AC का किराया केवल ₹2,300 है, जिससे यात्रियों को सस्ती, तेज और सुरक्षित सेवा मिलेगी।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






