सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र में युवाओं के लिए किए जा रहे हैं जिम स्थापित

सांसद नवीन जिन्दल द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए कुरुक्षेत्र जिले में 13 स्थानों पर स्थापित करवाए जा चुके हैं जिम
कुरुक्षेत्र: 5 जनवरी। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल व फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से गांवों और शहरों में जिम स्थापित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में कुरुक्षेत्र जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 13 स्थानों पर आधुनिक जिम स्थापित कर युवाओं को समर्पित किए जा चुके हैं।
युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने की योजना के तहत कुरुक्षेत्र के शाहाबाद हल्के में गांव बुहावा के वृद्ध आश्रम, शांति नगर कुरड़ी की वाल्मीकि चौपाल, कल्याणा की संत बाबा अजीत सिंह रेसलिंग एकेडमी, लाड़वा हल्के के गांव उमरी के रोड़ भवन, दबखेड़ा के पंचायत भवन, खैरा के खेल स्टेडियम, बाबैन की हरिजन धर्मशाला, गांव बहलोलपुर के महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर और पेहवा हल्के के गांव अरुणाय की हरिजन चौपाल, सरस्वती खेड़ा भट्ट माजरा की कश्यप चौपाल, दीवाना की सामान्य धर्मशाला में आधुनिक जिम स्थापित किये गए हैं। इसके अतिरिक्त युवाओं के लिए थानेसर हल्के के द्रोणाचार्य स्टेडियम और गांव अमीन के खेल स्टेडियम में भी आधुनिक जिम स्थापित किया गये हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल क्षेत्र के युवाओं के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति गंभीरतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। उनके निर्देशानुसार संसदीय क्षेत्र में जिम स्थापित करवाए जा रहे हैं । सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से स्थापित इन जिमों में युवा बड़ी संख्या में नियमित रूप से व्यायाम करने पहुंच रहे हैं। इससे न केवल युवाओं का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है, बल्कि वे सकारात्मक गतिविधियों से भी जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल युवाओं की मांग जानने और युवाओं से संवाद करने के बाद जिम की व्यवस्था करवा रहे हैं ताकि युवा पीढ़ी अधिक से अधिक लाभ उठा सके।
इन जिमों के बारे में संबंधित सरपंचों से जानकारी लेते समय शाहाबाद हल्के के गांव बुहावा के सरपंच संजीव कुमार ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा गांव में जिम स्थापित होने से युवाओं में खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा वे समय का सही उपयोग कर रहे हैं।
पिहोवा हल्के के गांव दीवाना के सरपंच रामनाथ सैनी ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा युवाओं को जिम की सुविधा देने से गांव के युवाओं को शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ता और वे अपने गांव में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
वहीं लाडवा हल्के के गांव बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल की यह पहल युवाओं को नशे से दूर रखने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिम खुलने से युवाओं के साथ-साथ ग्रामीणों में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
उल्लेखनीय है कि सांसद नवीन जिन्दल स्वयं एक खिलाड़ी हैं। युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागृत करने के लिए और खेलों से जोड़ने के लिए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में खेलों का सामान वितरित कराया जा रहा है। इसके अलावा सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए की नकद पुरस्कार राशि वितरित की गई है। सांसद खेल महोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र के पोलो एग्जिबिशन मैच में स्वयं खिलाड़ी के रूप में उतर कर युवाओं को प्रेरित किया।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






