सांसद जिन्दल की पहल पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक करने के लिए हल्का पुण्डरी में छात्राओं से किया जाएगा संवाद

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन
पुण्डरी, 21 जनवरी। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 के तहत पुण्डरी हल्के के ढांड स्थित चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को एक विशेष संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, ध्वज संहिता के प्रमुख प्रावधानों और तिरंगे के सम्मानजनक उपयोग से जुड़े नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी।
संगोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य युवतियों को यह समझाना है कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, एकता और आत्मसम्मान का प्रतिनिधित्व करता है। कार्यक्रम के दौरान फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से किए जा रहे जागरूकता प्रयासों की जानकारी साझा की जाएगी तथा राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए छात्राओं को लेपल फ्लैग और रिस्ट बैंड भी प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रवक्ता डॉ. राज कुमार छात्राओं से संवाद करेंगे। दोनों वक्ता राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, उसके मर्यादित प्रयोग और नागरिक सहभागिता जैसे विषयों पर विचार साझा करते हुए छात्राओं को इस राष्ट्रव्यापी पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 की शुरुआत सांसद नवीन जिन्दल द्वारा कुरुक्षेत्र और कैथल से की गई थी। इसके अंतर्गत अब तक रादौर, कलायत और कैथल में ध्वज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं और इसी क्रम में यह अभियान अब पुण्डरी पहुंच रहा है।
इस संबंध में सांसद कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के बाद यह अभियान चरणबद्ध तरीके से पूरे हरियाणा और फिर देश के अन्य हिस्सों में विस्तार पाएगा। अभियान के तहत पुराने और क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वजों को एकत्र कर उन्हें विधिसम्मत, सम्मानजनक और पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रिया से पुनः नवीनीकरण किया जाएगा, ताकि तिरंगे की गरिमा सदैव बनी रहे।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






