छत्तीसगढ़

रायपुर में नर्स की चाकू से वारकर हत्या, कमरे में मिली खून से सनी लाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला नर्स की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने युवती पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। उसकी की पहचान प्रियंका दास (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो NHMMI नारायण हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थी।

जानकारी के अनुसार प्रियंका टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित अपने किराए के कमरे में अकेले रहती थी। गुरुवार सुबह जब सहकर्मियों ने उसे फोन किया तो जवाब नहीं मिला। इसके बाद साथी कर्मचारी जब कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो प्रियंका खून से सनी हालत में मृत पड़ी मिली।

सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में प्रियंका के शरीर पर चाकू के कई वार पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या देर रात की गई है।

फिलहाल पुलिस ने कमरे को सील कर एफएसएल टीम को बुलाया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे आपसी परिचय या विवाद की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच टिकरापारा थाना पुलिस कर रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button