सांसद नवीन जिन्दल स्वस्थ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लिए चला रहे हैं अभियान: जय भगवान शर्मा

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत गांव थाना में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 500 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ
पिहोवा, 27 जनवरी। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के करने की दिशा में गांव थाना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर शिविर का जायजा लेने के कहा कि सांसद नवीन जिन्दल स्वस्थ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लिए अभियान चला रहे हैं। सांसद नवीन जिन्दल अपने पिता स्वर्गीय ओपी जिन्दल जी के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए निरंतर जन सेवा में प्रयासरत है। उनकी बदौलत लोगों को घर द्वार पर ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। गणतंत्र दिवस पर कैथल में उन्होंने जो निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सीरीज शुरू करने की घोषणा की थी। उसके तहत गांव थाना के नॉलेज सेंटर में आज पहला निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल देश के पहले ऐसे सांसद हैं। जिन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में जनहित की इतनी योजनाएं चलाई हुई है कि उन्हें उंगलियों पर गिनाना मुश्किल है। देश का सबसे बड़ा सांसद खेल महोत्सव आयोजित करके करोड़ों रुपए के पुरस्कार खिलाड़ियों में वितरित करने के साथ-साथ उन्होंने तिरंगे को आम आदमी तक पहुंचने में भी अहम भूमिका निभाई है। सभी क्षेत्रवासियों को चाहिए कि अपने सांसद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में उनके हाथ मजबूत करें।
भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में सांसद नवीन जिन्दल की फाउंडेशन की ओर से संचालित की जा रही किशोरी दीदी वैन विशेष रूप से शिविर में पहुंची। जिसमें आठ से 18 साल की आयु की युवतियों में एनीमिया रक्त की कमी एवं पोषक तत्वों की कमी की जांच करके उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया ताकि वैवाहिक जीवन के बाद गर्भावस्था और मां बनने के बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना ना करना पड़े। शिविर के दौरान विभिन्न अस्पतालों से आए सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने नेत्र परीक्षण, दांतों की जांच, स्त्री रोग, स्तन कैंसर स्क्रीनिंग, मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं किशोरी दीदी वैन के माध्यम से एनीमिया जांच का कार्य किया।
इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल द्वारा पुराने और खंडित तिरंगों के लिए आरंभ की गई मुहिम के बारे में भी जानकारी दी गई। सांसद कार्यालय कुरुक्षेत्र के प्रभारी धर्मवीर सिंह, शिविर इंचार्ज शुभम ऐरी और कैथल प्रभारी रविंदर धीमान ने बताया कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर तय कार्यक्रम के अनुसार पूरे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे। इन स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन 28 जनवरी को कलायत विधानसभा क्षेत्र के म्यूनिसिपल कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। 29 जनवरी को पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के गांव कौल स्थित महिला मंडल में, 30 जनवरी को थानेसर विधानसभा क्षेत्र के गांव बारना स्थित कम्युनिटी हॉल में, 31 जनवरी को रादौर विधानसभा क्षेत्र के रादौर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में और 2 फरवरी को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मारकंडा नेशनल कॉलेज में किया जाएगा।सांसद नवीन जिन्दल स्वस्थ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के संकल्प को पूरा करने के लिए अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। सांसद नवीन जिन्दल की सोच है कि स्वस्थ रहने के लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है। इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ना केवल जांच और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रही हैं बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। नवीन जिन्दल फाउंडेशन लगातार स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, ताकि आमजन तक आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंच सकें। इस अवसर पर नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, जिला पार्षद सचिन थाना, सरपंच प्रियंका, मांगे राम कौशिक, बाखली मंडल के अध्यक्ष सुखबीर ईशाक, एडवोकेट नरेश, सरपंच प्रतिनिधि संदीप आर्य, जस्सी मोहनपुर, वजीर दीवाना, सुखबीर राठी, वेद प्रकाश शर्मा, डॉ. धर्मपाल, हलका प्रभारी जीत राम, भूषण मंगला, डॉ. राज कुमार, राजेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे ।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






