रायगढ़
Raigarh News: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, खड़ी ट्रेलर से टकराई बाइक

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह के पास सड़क हादसे में बाइक चालक अधेड कि मौके पर मौत हो गई है।
मिली जानकारी अनुसार बाईक चालक अपनी सीडी डीलक्स गाड़ी सीजी 13 जी 9882 से रायगढ़ की तरफ जाते समय मन्नू ढाबा के आगे जंगल के पास सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ी ट्रेलर सीजी 13एबी 3660 में जा टकराया जिससे बाईक चालक अधेड कि मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शीयो के बताये अनुसार घटना मे बाईक चालक कि आंखे बाहर आ गई थी और लोगों कि भीड़ जमा हो गई थी. मौके पर घटना कि सुचना 112 को दी गई। उपस्थित लोगों के द्वारा पूरा मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र मे होने का बताया जा रहा है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






