जबलपुर: प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम में बदलाव, रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल पर जाएंगी

0
63

जबलपुर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम में अचानक बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में आंशिक संशोधन हुआ है। प्रियंका वाड्रा अब वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल पर भी जाएंगी।

उनके दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस द्वारा आदिवासी वोटरों को साधने की कोशिश की जाएगी। प्रियंका भंवरताल उद्यान में स्थापित प्रतिमा के समक्ष रानी दुर्गावती को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी। रानी दुर्गावती की प्रतिमा के समक्ष प्रियंका वाड्रा की मौजूदगी में आदिवासी लोक संस्कृति की झलक नजर आएगी। प्रियंका वाड्रा के रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर जाने को आदिवासी वोट बैंक को साधने की कवायद का हिस्सा माना जा रहा है।













बता दें कि 12 जून को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर प्रवास पर आ रही हैं। जबलपुर से प्रियंका वाड्रा मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों का शंखनाद करेंगी।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here