छत्तीसगढ़
कोरबा: चुनरी के सहारे फंदे पर झूली महिला, परिजन सदमे में

कोरबा: दर्री स्थित पुष्प पल्लव कॉलोनी में कामकाजी महिला मंजू राव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की खिड़की से लटका मिला। घटना से परिजनों में गहरा सदमा है और उन्होंने मामले की गहन जांच की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, मंजू राव का शव चुनरी के सहारे लटका हुआ था। उनके पति सुनील राव ने बताया कि रात को सभी सो गए थे और बाद में उन्हें पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना मिली। तुरंत डॉक्टर बुलाया गया, जिसने उन्हें मृत घोषित किया।
पति और मायके पक्ष का कहना है कि विवाह के बाद सब ठीक था और किसी प्रकार का विवाद या तनाव नजर नहीं आता था। मृतिका मंजू राव के दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है।
दर्री थाना पुलिस ने इस मामले में मार्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच जारी है। परिजन इस घटना के पीछे की वजह जानने के लिए आश्वस्त हैं।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






