छत्तीसगढ़

Jashpur News: कार चालक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तेज ईको कार चालक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर है। वहीं एक को मामूली चोट लगी है। मौके पर पहुंची कुनकुरी पुलिस की टीम ने घायलों को तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना एन.एच. 43 पर कृषि महाविद्यालय के सामने की है।

दरअसल यह सड़क दुर्घटना शनिवार लगभग शाम 6 बजे की बताई जा रही है। नारायणपुर के बरडांड से 2 महिला और एक लड़की समेत कुल तीन लोग स्कूटी से कुनकुरी के फ़रसाकानी जा रहे थे। इसी दौरान रफ्तार ईको स्पोर्ट कार बंदरचूवाँ की ओर से जशपुर जा रहा था। तभी अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार तीनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो की हालत गंभीर है वहीं एक महिला को मामूली चोटें आई है।

 

सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर संतोष तिवारी और आरक्षक जितेंद्र गुप्ता तत्काल घटना स्थल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। इस दौरान किसी ने भी घायलों की मदद नहीं की। वहीं कुनकुरी थाना के आरक्षक जितेंद्र गुप्ता ने पीड़ित घायलों को तुरंत एंबुलेंस वाहन से होलीक्रॉस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद ईको स्पोर्ट कार को क्रेन के माध्यम से कुनकुरी थाना में लाया गया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button