छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों का खूनी फरमान! BJP कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, मिला चेतावनी भरा पर्चा

— ‘काफी दिनों से था टारगेट पर’, नक्सलियों ने ली जिम्मेदारी, इलाके में मचा दहशत का माहौल

बीजापुर में नक्सलियों का खूनी फरमान! BJP कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, मिला चेतावनी भरा पर्चा
— ‘काफी दिनों से था टारगेट पर’, नक्सलियों ने ली जिम्मेदारी, इलाके में मचा दहशत का माहौल

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर लाल आतंक का साया गहराया है। मद्देड एरिया कमेटी के नक्सलियों ने भाजपा के मंडल कार्यकर्ता पूनम सत्यम की निर्मम हत्या कर दी। वारदात की जिम्मेदारी खुद नक्सलियों ने ली है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पूनम सत्यम पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना स्थल से एक पर्चा बरामद हुआ है जिसमें लिखा है — “काफी दिनों से उसे टारगेट पर रखा गया था, कई बार समझाइश दी गई, लेकिन उसने बात नहीं मानी।” पर्चे में मद्देड एरिया कमेटी ने इस हत्या को “जन कार्रवाई” बताया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल मौके की ओर रवाना हो गए हैं। क्षेत्र में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक पूनम सत्यम भाजपा की मंडल इकाई में सक्रिय सदस्य था और बीते कुछ महीनों से लगातार पार्टी की गतिविधियों में भाग ले रहा था।

👉 जंगलों में फिर गूंजी गोलियों की गूंज, BJP कार्यकर्ता की हत्या से सन्न बीजापुर – सवाल उठता है, क्या नक्सल आतंक फिर सिर उठा रहा है?











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button