ASI ने ली स्वास्थ्य मंत्री की जान…राजकीय सम्मान के साथ आज होगा नव किशोर दास का अंतिम संस्कार

0
35

3 दिन का मनाया जाएगा शोक…आधा झुका रहेगा तिरंगा

भुवनेश्वर। दिवंगत मंत्री नव किशोर दास का राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। भुवनेश्वर में उनके आधिकारिक आवास पर और बीजद कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पार्थिव शरीर झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगा। पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर से झारसुगुडा ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार राष्ट्रीय गरिमा के साथ किया जाएगा। मंत्री के निधन पर राज्य भर में तीन दिन का शोक मनाया जाएगा। राजधानी भुवनेश्वर और झारसुगुडा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। अंतिम संस्कार के दौरान राज्य सरकार के तीन मंत्री मौजूद रहेंगे। संसदीय कार्य, वित्त, कृषि, वाणिज्य और परिवहन, जल संसाधन मंत्री अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे।

जिंदगी की जंग नहीं जीत सके दिवंगत नेता
मंत्री नव किशोर दास का कल शाम राजधानी के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके सीने में बाईं ओर गोली मारी गई थी। डॉ देबाशीष नायक के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम ने उनका ऑपरेशन किया। गोली उनके सीने में लगी और पीठ से होकर बाहर निकल गई। नव किशोर दास के दिल और बाईं ओर फेफड़े में चोटें आई थीं। फायरिंग की वजह से काफी खून बह रहा था। इसके लिए इमरजेंसी आईसीयू ट्रीटमेंट दिया गया।











राजकीय सम्‍मान के साथ होगा अंतिम संस्‍कार
डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी नवकिशोर दास को नहीं बचाया जा सका। इलाज के दौरान 61 साल की उम्र में नव किशोर दास का निधन हो गया। बाद में कैपिटल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को विधानसभा परिसर ले जाया गया। सभी दलों के नेताओं और विधायकों ने वहां श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां से शव को नव किशोर के सरकारी आवास पर लाया गया। उनका अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here