रायगढ़

Sarangarh News: सरिया में भीषण हादसा; तेज रफ्तार कार ने ली दो मासूमों की की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सरिया तहसील में सुबह अटल चौक के पास हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में आ रही कार की चपेट में आने से दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई। उसके पिता मेघनाथ पटेल की हालत गंभीर है। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अटल चौक के पास एक ट्रैक्टर खड़ा था। उसके बगल में मेघनाथ पटेल दोनों बच्चों को लेकर अपनी मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे। तभी गांधी चौक की ओर से आ रही CG13AT9955 ब्रेज़ा कार का ड्राइवर ओवरस्पीड में पहुंचा और पीछे से तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बच्चे की मौके पर ही की मौत हो गई। मेघनाथ पटेल के दोनों पैर टूट गए हैं। जिन्हे गंभीर हालत में रायगढ़ रेफर किया गया है। दूसरे बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कार CG13AT9955 गोबरसिंघा की बताई जा रही है। चालक का नाम सजन अग्रवाल बताया गया है, जो गोबरसिंहा का ही निवासी है और कार का मालिक भी है। जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग सगाई के कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक को थाने में सुरक्षा में रखा गया है। मामले की जांच जारी है।

हादसे के बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अटल चौक पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर एसडीओपी सारंगढ़ और सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button