रायगढ़

गाँव चलो बस्ती चलो अभियान: दीनदयाल कॉलोनी में घर-घर पहुंचीं पूनम पटेल, बताया योजनाओं का लाभ

रायगढ़ टॉप न््यूज 12 अप्रैल। गाँव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 दीनदयाल कॉलोनी, आशीर्वाद पुरम में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री नगर पालिक निगम रायगढ़ MIC सदस्य श्रीमति पूनम पटेल सोलंकी और वक्ता जिलाध्यक्ष भाजयुमो रायगढ़ श्रीसुमित शर्मा ,भाजपा शहर मण्डल संजय अग्रवाल , बस्ती चलो संयोजक और महामंत्री संतोष साहू, कार्यालय मंत्री विजय प्रताप सिंह, मंत्री पवित्रा पटेल सौरभ नामदेव महामंत्री भाजयुमो, छाया पार्षद रोशनी धिवर, कृष्णा धिवर,भाजपा नेता जगत राम चौहान और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जिसमें वार्ड निवासियों के घर घर पहुंच कर श्रीमति पूनम जी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी बताते हुए आत्म निर्भर भारत के विभिन्न योजनाओं से अवगत किये।
वही जिलाध्यक्ष भाजयुमो रायगढ़ श्री सुमित शर्मा जी ने छत्तीसगढ़ सरकार के सभी योजनाओं को लेकर विभिन्न जानकारियां दी और मण्डल अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल जी ने रायगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और माननीय वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के वीजन के बारे में विस्तार से बताए।
और भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार की चल रही कल्याणकारी योजनाओं महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना,PM आवास योजना आदि और सरकार के उपलब्धयों के बारे में विस्तृत से जानकारी दिया गया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button