छत्तीसगढ़

CG News: 25 महीने में पैसा डबल का झांसा; मनी ग्रो इन्वेस्टमेंट कंपनी में करोड़ों की धोखाधड़ी: 3 आरोपी गिरफ्तार

 

बलौदाबाजार। मनी ग्रो इन्वेस्टमेंट नामक कंपनी में निवेश का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में लवन पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को 25 महीने में पैसा डबल करने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे।

 

क्या है मामला?

27 नवंबर 2024 को प्रार्थी रमेश कुमार धोबी (तिल्दा-कारी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी विजय जायसवाल और अन्य लोग उसके पास आकर उसे ट्रेडिंग के नाम पर व्यवसाय चलाने की बात कहकर निवेश करने के लिए प्रेरित करते थे। उनके झांसे में आकर प्रार्थी ने 8 दिसंबर 2023 से 9 अप्रैल 2024 तक कुल ₹5,25,000 की रकम कंपनी में जमा कर दी।

 









शुरुआत में, आरोपियों ने प्रार्थी को विश्वास दिलाने के लिए ₹44,000 वापस भी किए और उसे इक्विटस स्मॉल फाइनेंस कंपनी का चेक भी दिया। हालांकि, बाद में आरोपियों ने पैसा वापस करना बंद कर दिया और अपना मोबाइल बंद कर लिया। प्रार्थी को पता चपुलिसला कि क्षेत्र के कई अन्य लोगों से भी इसी तरह “25 महीने में पैसा डबल” करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना लवन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मनी ग्रो इन्वेस्टमेंट कंपनी में पैसा लगाने वाले अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए। जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, जिन्होंने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं:

 

विजय जायसवाल (उम्र 50 वर्ष)

 

संतोष जायसवाल (उम्र 49 वर्ष)

 

महेंद्र जायसवाल (उम्र 42 वर्ष)

 

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button