रायगढ़

Raigarh News: तालाब में डूबने से शावक हाथी की मौत, वन विभाग सतर्क, प्रारंभिक जांच में पानी में फिसलकर मौत की आशंका, जांच जारी

रायगढ़, 25 नवम्बर 2025/ तमनार वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरमुडी के निस्तारी तालाब में सोमवार तड़के लगभग एक वर्ष के शावक हाथी की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना बीट ऑफिसर सरायपाली द्वारा मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के पश्चात घटना की पुष्टि की। वन परिक्षेत्र अधिकारी तमनार ने बताया कि मृत हाथी की आयु लगभग 1 वर्ष आंकी गई है तथा तालाब वन क्षेत्र से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्राथमिक जांच में यह अनुमान लगाया गया है कि हाथी रात्रि 3 से 4 बजे के दौरान पानी में फिसलकर डूब गया, जिससे उसकी मृत्यु हुई।

घटना के समय आसपास 34 हाथियों का बड़ा समूह मौजूद था, जिसकी निगरानी वन विभाग की टीम द्वारा निरंतर की जा रही थी। फील्ड स्टाफ ने रातभर समूह की गतिविधियों व संख्यात्मक स्थिति की जानकारी साझा की। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों सहित पूरा स्टाफ स्थल पर पहुंचा। मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया गया, आगे की जांच जारी है। आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई के पश्चात शव को दफनाया गया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button