दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुछ युवकों ने मामूली विवाद पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले युवक और उसके दोस्तों को मारा पीटा, इसके बाद चाकू लेकर सड़क पर दौड़ाया। एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। यह पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम प्रवीण कुमार यादव है, उसकी उम्र 21 साल बताई गई है। वह देवबलौदा का निवासी था। घटना के दिन प्रवीण अपने दोस्त विनय, मोहन यादव और खिलेश सिंह के साथ अपने घर से कुम्हारी स्थित दशमेश ढाबा खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद जब प्रवीण चलने लगा तो देखा उसकी एक्टिवा में पेट्रोल खत्म होने वाला है। इस पर वह अपने दोस्तों के साथ ढाबे के सामने स्थित आनंद पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलाने पहुंचा। इसी बीच वहां तीन बाइक और एक स्कूटी में चार लड़के पहुंचे थे। वहीं किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में मार पीट भी हुई। मारपीट के बाद युवकों ने तीनो दोस्तों को चाकू लेकर सड़क पर दौड़ाया। जब एक युवक भागते- भागते थक गया तो उसके पेट में चाकू से वार कर दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-1.11.28-AM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170406_043-1024x854-11389520230115284175.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/gifmaker_me.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240424-WA0003.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170417_261-1024x8546406818859018474244-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240128-WA0014.jpg)
अब तक आरोपी हैं फरार
पुलिस ने बताया कि, चारों युवक शराब के नशे में थे। एक पक्ष ने किसी बात को लेकर खिलेश से गाली गलौज शुरू कर दी थी। इस विरोध करने पर आरोपियों ने खिलेश, मोहन और विनय से मारपीट की। मामला बढ़ने पर एक युवक ने चाकू निकाल लिया। इसके बाद उसने प्रवीण और उसे साथियों को सड़क पर ही दौड़ाना शुरू कर दिया। इसी दौरान युवक और उसके साथियों ने प्रवीण यादव के पेट में चाकू से वार कर दिया। इसके बाद प्रवीण लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। वहीं मौजूद लोगों ने प्रवीण को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस तीन दिन बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई। इतनी बड़ी वारदात हो जाने के बाद पुलिस ने इसे हल्के में लिया। गुरुवार को जब प्रवीण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया तो पुलिस आरोपियों के खोजने में लग गई। कुम्हारी पुलिस सीसीटीवी कैमरा व अन्य साक्ष्य जुटा रही है।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-1-copy.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-scaled.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.21.09-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-1.14.55-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/03/gifmaker_me-2.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/piyush-final-1.jpg)