छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दिल्ली राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा…

0
24

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। पहली बार छत्तीसगढ़ के किसी भाजपा नेता को दिल्ली राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराने का मौका मिला। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक डॉ रमन को मौका दिया गया। दिल्ली जाकर डॉ रमन ने तिरंगे को सलामी दी है।

गणतंत्र दिवस पर डॉ रमन को दी गई इस जिम्मेदारी को छत्तीसगढ़ भाजपा ऐतिहासिक मान रही है। पार्टी की ओर से कहा गया कि दशकों से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रहे डॉ रमन सिंह केंद्रीय मंत्री, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष और डेढ़ दशक (15 वर्षों) तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही वर्तमान में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इस लंबी राजनीतिक यात्रा में डॉ रमन सिंह ने संगठन स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिस वजह से भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपती रहती है।











साधारण कार्यकर्ता को जिम्मा
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को तिरंगा फहराने का दायित्व प्राप्त होने पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराना एक जिम्मेदारी के साथ-साथ ही बहुत सम्मान का विषय है, एक साधारण कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर भारतीय जनता पार्टी ने केवल डॉ रमन सिंह का ही सम्मान नहीं किया है बल्कि छत्तीसगढ़ को भी सम्मानित किया है, जिसके लिए वह सदैव भाजपा संगठन के आभारी हैं।













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here