Cg News: पिकनिक मनाकर वापस लौटते वक्त पहले पेड़ से टकराई कार फिर जा गिरी पुल के नीचे… 5 युवक घायल..2 की हालत गंभीर..

0
66

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। साल 2023 के आगाज पर लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ पर्यटन स्थल पहुंचते है। इसी क्रम में जिले के भैंसाओदार जलप्रपात से पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे लोगों से भरी एक स्विफ्ट कार कुशयारी के पास पेड़ से जा टकराई और अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, कार सवार 5 युवक घायल हो गए हैं। जिनमें से 2 की हालात गंभीर है। यह पूरा मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवक रायपुर और बेमेतरा जिले के निवासी हैं। वे नया वर्ष सेलिब्रेट करने भैंसाओदार जलप्रपात गए हुए थे। वहीं भैंसाओदार जलप्रपात से पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे एक स्विफ्ट कार कुशयारी के पास पेड़ से जा टकराई और अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। घटना इतना जबरदस्त था कि कार में सवार 5 युवक घायल हो गए हैं। जिनमें से 2 युवक कार में फंस गए। जिन्हें आस पास मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवकों को इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here