Cg News: भीषण सड़क हादसा…मेडिकल स्टोर संचालक की मौत…अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार…2 गम्भीर रूप से घायल..

0
39

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इस सड़क हादसे में एक कि मौत हो गई। वही इस घटना में 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायलो को घण्टों मसक्कत के बाद निकाल लिया गया। घायलों को जनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे लगे एक बड़े पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि यह घटना जनकपुर के ग्राम गाजर की है। शहडोल रोड में गाजर गांव के पास हुंडई कार पेड़ से टकराने पर यह दुर्घटना हो गई। इस हादसे में जनकपुर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक संजय गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों घायलों को जनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here