छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित, फटाफट यहां से करें चेक; 14 सितंबर को हुई परीक्षा 

 

CG Vyapam Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम पर जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार रिजल्ट में चयनित पाए गए हैं, वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य माने गए हैं। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर भी विजिट कर सकते हैं।
इस दिन हुई परीक्षा
परीक्षा 14 सितंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी। कुल परीक्षा अवधि 2 घंटे 15 मिनट की है और इसमें 100 अंक होंगे। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर के संभागीय मुख्यालयों में होगी।

रिजल्ट पर उल्लिखित विवरण
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों के लिए कई जरूरी विवरण शामिल हैं, जैसे नामांकन संख्या, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, पंजीकरण संख्या, आवेदन संख्या, रोल नंबर और कुल अंकों की स्थिति आदि।

उक्त भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर 18 अक्तूबर, 2025 को जारी किया गया था। इसके बाद जो भी उम्मीदवारों ने आपत्ति या सुझाव दिए, उन्हें विषय विशेषज्ञों ने देखकर सही जवाब तय किया और अंतिम उत्तर तैयार किया गया।

रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “रिजल्ट” या “परीक्षा परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
“छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025” से संबंधित लिंक खोजें।
रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर या नाम खोजें।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button