cg news: ढाबे में शराब, घर में इंजेक्शन! नशे के अड्डों पर बड़ी छापेमारी — दो गिरफ्तार, बियर-व्हिस्की और नशीले इंजेक्शन बरामद
सरगुजा में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ढाबे से बियर की बोतलें तो घर से निकले इंजेक्शन के पैकेट — जेल पहुंचे दोनों आरोपी

बलरामपुर। सरगुजा संभाग में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की गई है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने शनिवार को राजपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और कई बियर, व्हिस्की की बोतलें व नशीले इंजेक्शन बरामद किए।
पहली कार्रवाई बघिमा स्थित शर्मा ढाबा में की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर जब टीम ने छापा मारा, तो वहां अरुण कुमार सिंह नामक व्यक्ति ढाबा चला रहा था। तलाशी में 13 नग सिंबा स्ट्रांग बियर, 2 नग रॉयल चैलेंज व्हिस्की और 10 पाव आफ्टर डार्क व्हिस्की बरामद हुईं। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
दूसरी कार्रवाई राजपुर के बूढ़ा बगीचा क्षेत्र में हुई। यहां सूरज सोनी नामक व्यक्ति के घर और दुकान से नशीले इंजेक्शन बेचने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो किचन रूम से 53 नग REXOGESIC इंजेक्शन और 53 नग AVIL इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(C) के तहत गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों को 11 अक्टूबर 2025 को न्यायालय राजपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने कहा —
“सरगुजा संभाग को नशे के जाल से मुक्त कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में नशे के सौदागरों पर और सख्त कार्रवाई होगी।”
![]()
![]()
![]()
![]()
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






