Raigarh News: उद्योगों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने प्रशासन की पहल, आयोजित किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम, एन.आर. इस्पात में फायर बेस्ड मॉक ड्रिल आयोजित

रायगढ़ May 25, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: उद्योगों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने प्रशासन की पहल, आयोजित किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम, एन.आर. इस्पात में फायर बेस्ड मॉक ड्रिल आयोजित

Raigarh News: उद्योगों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने प्रशासन की पहल, आयोजित किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम, एन.आर. इस्पात में फायर बेस्ड मॉक ड्रिल आयोजित

एमएसपी स्टील में सुरक्षा वर्कशॉप एवं नॉलेज शेयरिंग सेशन संपन्न
रायगढ़, 25 मई 2026/ औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा औद्योगिक दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एन.आर. इस्पात एंड प्राइवेट लिमिटेड कारखाना परिसर में फायर बेस्ड मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की स्थिति में उस पर कैसे काबू पाया जाए, जान-माल की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए तथा किस प्रकार की आग में कौन-सा अग्निशामक यंत्र उपयोग किया जाना चाहिए, इसकी जानकारी दी गई। कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के बारे में भी बताया गया। वहीं 22 मई को एमएसपी स्टील में सुरक्षा वर्कशॉप एवं नॉलेज शेयरिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें 10 बड़े कारखानों के लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े अनुभव साझा किए गए तथा कारखानों में सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने पर चर्चा हुई।

उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने म्यूचुअल एड सिस्टम के तहत विभिन्न कारखानों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर दुर्घटनाओं में कमी लाने पर जोर दिया। इस दौरान कारखाना प्रतिनिधियों ने स्पंज आयरन एवं स्टील मेकिंग में अपनाई जाने वाली मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर प्रस्तुतीकरण भी दिया।

खबर शेयर करें: