छत्तीसगढ़

महासमुंद में बालाजी होटल सील! 18 जुआरी गिरफ्तार, 7.64 लाख कैश और 10 वाहन बरामद — पुलिस की बड़ी कार्रवाई

23 अक्टूबर की रात होटल की तीसरी मंजिल पर चल रहा था जुए का अड्डा, डीएसपी और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की टीम ने मारा छापा


महासमुंद। जिले में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालाजी होटल को सील कर दिया है। यह वही होटल है, जहां 23 अक्टूबर 2025 की रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने छापा मारकर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत होटल को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात होटल में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इस पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल की तीसरी मंजिल पर दबिश दी। टीम ने सबसे पहले होटल में ठहरे यात्रियों को बाहर निकाला और फिर जुआ खेल रहे लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से ₹7.64 लाख नगदताश की गड्डियां19 मोबाइल फोन, और 10 वाहन जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने ले जाया गया।

आज सुबह पुलिस ने होटल परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया। इस संबंध में एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि, “जुआ एक्ट के तहत की गई कार्रवाई के बाद बालाजी होटल को सील कर दिया गया है। होटल संचालक अजय नायडू की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।”

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बालाजी होटल में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों की चर्चा थी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मच गया है और अन्य होटलों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button