Uncategorized

ड्यूटी से लौटते समय हादसा… अब परिवार को मिला 1 करोड़ का सहारा

निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत आरक्षक की पत्नी को जीवन बीमा सहायता, भावुक माहौल में सौंपा गया चेक

कोंडागांव। कर्तव्य पालन के दौरान असामयिक रूप से जान गंवाने वाले आरक्षक घनश्याम भुआर्य के परिवार को बड़ी राहत मिली है। उनकी पत्नी हुलसी भुआर्य को निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 1 करोड़ रुपये की जीवन बीमा सहायता प्रदान की गई।

आरक्षक घनश्याम भुआर्य थाना अनंतपुर, जिला कोंडागांव में पदस्थ थे। 14 जून 2025 को अवकाश से वापस लौटते समय थाना बेनूर, जिला नारायणपुर क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। इस दुखद घटना ने पूरे पुलिस महकमे को स्तब्ध कर दिया था।

SBI के साथ एमओयू के तहत मिला लाभ

छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के पुलिस कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू कर “निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज” लागू किया है।

इसी योजना के अंतर्गत स्वर्गीय आरक्षक क्रमांक 472 घनश्याम भुआर्य की नामिनी पत्नी हुलसी भुआर्य को 1,00,00,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सौंपा सहायता चेक

चेक वितरण समारोह में पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने हुलसी भुआर्य को सहायता राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव, एसबीआई शाखा कोंडागांव के बैंक मैनेजर सपन कुमार चक्रवर्ती सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और परिवारजन उपस्थित रहे।

पुलिस सैलरी पैकेज के तहत यह राशि दिलाने में मुख्य लिपिक प्रकाश मिंज, उपनिरीक्षक नेतराम दीवान और प्रधान आरक्षक हरिशचंद्र चुरेंद्र का योगदान सराहनीय रहा।




















🤝 परिवार के लिए सहारा, विभाग की संवेदनशील पहल

यह सहायता राशि भले ही अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा सहारा साबित होगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button