छत्तीसगढ़

सूरजपुर: कुएं में गिरी युवक की मौत के बाद गाँव में भड़का आक्रोश: थाने पर पथराव, पुलिसकर्मी घायल, रात भर हंगामा!”

सूरजपुर: कुएं में गिरी युवक की मौत के बाद गाँव में भड़का आक्रोश: थाने पर पथराव, पुलिसकर्मी घायल, रात भर हंगामा!”

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पुलिस की जुआ छापेमारी से एक भयावह घटना ने जन्म ले लिया। रेड के दौरान एक युवक कुएं में गिरकर मौत का शिकार हो गया, जिससे पूरे इलाके का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। भीड़ ने आगजनी और पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद कई ग्रामीण भी चोटें झेलते रहे।

रातभर जारी हंगामे में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतक युवक का शव कुएं से बाहर निकालना रही। काफी मशक्कत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों के साथ बैठक कर उन्हें समझाया। मृतक के परिजन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे, लेकिन प्रशासन के आश्वासन के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद परिजन ने नेशनल हाईवे जाम कर धरना-प्रदर्शन किया, जिससे कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।

एसडीएम शिवानी जायसवाल ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की एडीएम की अध्यक्षता में मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी। जांच टीम पूरे घटनाक्रम की बारीकी से समीक्षा करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

घटना ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया। कांग्रेस के पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े थाने पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई की मांग की, वहीं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।









करीब 10 घंटे तक चले इस आंदोलन के बाद प्रशासन और नेताओं की पहल से ग्रामीण शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त हुआ। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button