छत्तीसगढ़

CG: 140 से ज्यादा नक्सली करेंगे सरेंडर; सीएम और डिप्टी सीएम के सामने डालेंगे हथियार, शर्मा बोले- रेड कार्पेट बिछाकर करेंगे स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने छत्तीसगढ़ के 140 से ज्यादा नक्सली सरेंडर करेंगे। 17 अक्टूबर शुक्रवार को जगदलपुर में नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में नक्सली 100 से अधिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटेंगे।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के सरेंडर पर कहा, बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करने को तैयार हैं। हम नक्सलियों का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे।

जगदलपुर में ऑफिसियल सरेंडर अनाउंस होंगे. कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव के सामने रूपेश और उसके साथी सरेंडर करेंगे। इसकी तैयारी में पुलिस महकमा जुटा हुआ है. गृहमंत्री शर्मा ने कहा, बस्तर की जनता लाल आतंक नहीं चाहती।

दीपक बैज के आरोपों पर विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का नेतृत्व हमने झीरम में खोया था। ये कांग्रेस के नेता हैं, जिनको हमने खोया था। झीरम घाटी का रिपोर्ट जेब में है बोलकर 5 साल निकाल दिए। आज जो परिवर्तन हो रहा नई सरकार के प्रयास से हो रहा है।

PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर विजय शर्मा ने कहा, 31 अक्टूबर की रात को प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आएंगे और एक नवंबर राज्योत्सव के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। फिर प्रधानमंत्री 28, 29, 30 नवंबर को रायपुर में रहेंगे, वे डीजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button