रायगढ़

Raigarh: सुशासन तिहार शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही, 133 आवेदन प्राप्त, पट्टा, महतारी वंदन, पेंशन एवं सड़क-नाली निर्माण से जुड़े आवेदन रहे प्रमुख

 

रायगढ़। शासन की महत्वाकांक्षी योजना सुशासन तिहार के तहत वार्ड क्रमांक 43, 44 एवं 45 के लिए पत्रपाली स्थित आशा द होप सामुदायिक भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर में कुल 133 आवेदन प्राप्त हुए।प्राप्त आवेदनों में जमीन का पट्टा, पट्टा नवीनीकरण, महतारी वंदन योजना का लाभ, पेंशन योजना, सड़क एवं नाली निर्माण तथा मरम्मत से संबंधित आवेदन प्रमुख रूप से शामिल रहे। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी।शिविर में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, वार्ड 43 के पार्षद विष्णु चरण पटेल, वार्ड 44 की पार्षद मोनिता राजकमल पटेल तथा वार्ड 45 के पार्षद नारायण पटेल ने पहुंचकर विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और पात्र आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने चार हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके वार्ड स्तर पर ही करना है, ताकि नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।शिविर में उपायुक्त सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button